EPaper SignIn

कमांडो 3 में दिखेगी 93 के मुंबई बम ब्लास्ट
  • 151045426 - NEETU SINGH 0



कमांडो 3 आतंकी हमलों के गुनहगारों को पकड़ने के लिए चलाए गए कोवर्ट एक्शन को बारीकी से दिखाएगी। फिल्म में दिखाया जाएगा कि मुंबई 93 में हुए बम धमाकों और 26/11 हमलों के बाद किस तरह कोवर्ट एक्शन अंजाम दिया गया। इन केसेस को क्रैक करने के लिए पुलिस मशीनरी ने जिन उपायों को इस्तेमाल किया उन्हें फिक्शनलाइज कर कमांडो के नजरिए से पेश किया है। इस बार टॉपिक बम ब्लास्ट के गुनहगारों को पकड़ने के मिशन पर हैं। इस तरह की इन्वेस्टिगेशन को अक्सर फिल्मों में सतही तौर पर दिखाया जाता रहा हैं। हमलों की गुत्थियां चुटकी में सॉल्व होती दिखाई जाती रही हैं। कोवर्ट एक्शन के लिए तकनीकी औपचारिकताओं की गहनता को कम दिखाया जाता रहा है। पर कमांडो 3 में प्रस्तुतिकरण बहुत वास्तविक है।

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात