शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ
- 151039245 - GOPAL DAS LUSKARY
0
राजस्थान में पाली जिले के सोजत तहसील के सबसे बड़े कस्बे बगड़ी नगर के नवीन पुलिस थाना भवन के शिलान्यास का कार्यक्रम सोजत क्षेत्र के पुलिस उप अधीक्षक सुरेश कुमार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ| सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रस्तावित भवन निर्माण की आधारशिला पुलिस उपअधीक्षक के साथ ही थानाधिकारी हुकम गिरी एवं स्थानीय सरपंच भगवती देवी गहलोत के हाथों रखी गई| इस अवसर पर ग्रामवासियों की ओर से मुख्य अतिथि उपपुलिस अधीक्षक आला अधिकारी, हुकम गिरी, सरपंच भगवती देवी का सरपंच गीता देवी जोगावत का भव्य स्वागत किया गया|