EPaper SignIn

राशिफल
  • 151045802 - SWATI GUPTA 0



दर्शको हम सभी जानते है की हमारे जीवन में अनेक परिस्थितिया आती रहती है ईश्वर ने हमे मानव जीवन प्रदान किया है| और हमारा जीवन अनेक कठिनाइयों से भरा हुआ है| हमारे जीवन में अनेक प्रकार की बाधाए आती है परन्तु ऐसा नही है की हमारा जीवन सिर्फ कठिनाइयों से ही भरा है कभी सुख तो कभी दुःख यही संसार का नियम है| जोकि ग्रह नक्षत्रो के बदलते चालो के कारण प्रभावित होता है| तो आज का दिन कैसा व्यतीत होगा आइये जानते है आज के हमारे इस राशिफल में मेष भाग्य के साथ कार्य भी संतोषपूर्वक रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और सहयोग भी मिलेगा। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा और जमीन संबंधित विवादों का हल प्राप्त होगा। वृष वाहन प्रयोग में सावधानी रखें और विवाद भी हो सकता है। समय पक्ष का हो जाएगा। मन प्रसन्न रहेगा और खास रिश्तेदारों से मिलने का मौका प्राप्त होगा। मिथुन नए लाभदायक संपर्क बनेंगे। यात्रा का योग है। परेशानियां आ सकती है। विवाद हो सकता है। धोखा भी हो सकता है। कर्क चंद्र की स्थिति आय तो व्यवस्थित रखेगी, लेकिन व्यय की अधिकता भी बनी रहेगी। कार्य कुशलता के बावजूद बातें सुनने को मिल सकती हैं। मेहनत का पूरा परिणाम भी नहीं मिल पाएगा। सिंह क्रोध रहेगा। चंद्र की वजह से आय कम रहेगी और कार्य में भी देरी होगी। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। बुरे सपने आएंगे। समय में सुधार होगा। प्रसन्नता प्राप्त होगी। कन्या चंद्र की दृष्टि से मानसिक विचलन समाप्त होगा। आगे बढ़ने के नए रास्ते प्राप्त होंगे और कार्य शैली में सुधार होगा। विवादित मामलों में सुलह होगी और नए लाभदायी संपर्क बनेंगे। योजनाएं सफल होंगी। तुला पराक्रम बढ़ेगा। प्रतिष्ठा में सुधार होगा और आय बेहतर रहेगी। कार्य का विस्तार होगा। विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। कार्य स्थान पर सम्मान और बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। वृश्चिक आय बेहतर होगी। बेकार उलझनें समाप्त होंगी और माता से सुख प्राप्त होगा। कार्य की अधिकता भी रहेगी। स्थाई संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा और नए कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। धनु संतान से विवाद हो सकता है। आय में भी कमी रहेगी। कोई आरोप भी लग सकते हैं। काम में सुधार आएगा। आय में वृद्धि और प्रतिष्ठा में सुधार होगा। राज की बातें बाहर आ सकती हैं। मकर चंद्रमा की वजह से मामूली सुधार रहेगा। चिंताएं अधिक और अनावश्यक भय बना रहेगा। आय भी कमजोर रहेगी। नया कार्य करने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे। कुम्भ चंद्रमा की दृष्टि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। विदेश जाने वालों की परेशानियां दूर होंगी। अच्छी खबरें प्राप्त होंगी और लचीले व्यवहार से नुकसान उठाना पड़ सकता है। छोटी यात्रा का योग हैं। मीन मंगल के साथ चंद्र का गोचर धन योग बना रहा है। सुखद कार्य संपन्न होंगे। बाधाएं समाप्त होंगी और धन लाभ भी होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा और स्थाई संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।

Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात