युवक ने किया नाबालिक लड़की से शादी
छतीसगढ़ के मगरलोड में युवक ने किया नाबालिग लड़की से शादी। मगरलोड थाना क्षेत्र में एक युवक ने लड़की को बहला-फुसलाकर शादी कर लिया। और आरोपी युवक विकास ने नाबालिक लड़की के मना करने पर भी बार बार उससे दुष्कर्म करता रहा। अरोपी विकास पारदी 22 वर्ष ग्राम चिन्दोला गरियाबंद का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की मगरलोड के मडेली गांव की है। मगरलोड थाना टी.आई पुरुष पूरे ने अपने एक टीम को आरोपी के मोबाइल लोकेशन के माध्यम से गरियाबंद भेजा| जिसमें उपनिरीक्षक संजय यादव, सैनिक रविंद्र साहू व् साथ अन्य पुलिसकर्मी गए थे। जिसमें 24 घंटे में युवक को गिरफ्तार कर रिमांड में भेज दिया गया है।