कंबल वितरण हुआ संपन्न
- 151045415 - AMIT KUMAR PANDEY
0
जौनपुर जिले के थाना खुटहन के शाहमऊ गांव का है जहां पर माननीय सांसद कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ़ के पी सिंह द्वारा गरीबों को कम्बल वितरण किया गया| जो वितरण कार्यक्रम अनुसूचितजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विशाल कुमार द्वारा अपने निवास स्थान पर आयोजित किया गया| जिसमें तमाम गरीब महिलाओं पुरुषों को कम्बल वितरण किया गया| जिस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जुझारू कार्यकर्ता प्रेमचंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, महामंत्री जितेंद्र सिंह किसान मोर्चा, मंडल महामंत्री पंकज सिंह, धुंरेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामवासी उपस्थित रहे|