राशिफल
- 151045802 - SWATI GUPTA
0
आज का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही अच्छा है तो कुछ के लिए दिन सामान्य है| मनुष्य का जीवन एक गहरे समुन्द्र की तरह है| जैसे समुन्द्र में कई तरह की उफाने आती है, ठीक उसी प्रकार मनुष्य के जीवन में भी कई तरह के सुख दुख रूपी उफाने उठती है| आइये जानते है क्या कहती है आज की आपकी रशिया|
मेष
आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी मांगलिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं।
वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपनी काबिलियत से सभी काम को आप सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा।
मिथुन
आज आपके काम को सराहा तो जाएगा, लेकिन उसके लिए आपको धैर्य रखना होगा। सेहत सामान्य रहेगी। वरिष्ठों के साथ संबंधों में सुधार होगा।
कर्क
आज वैवाहिक जीवन में नीरसता घर कर सकती है, जीवनसाथी की शिकायतों को दरकिनार न करें। शत्रु आपके गैर जिम्मेदाराना रवैये का लाभ उठा सकते।
सिंह
आने वाले दिनों में आपकी आमदनी स्थिर और बेहतर होने के पूर्ण योग हैं । किन्तु आपको धैर्य से काम लेना होगा। जीवनसाथी के प्रति आपका रवैया ठीक नहीं रहेगा उसे ठीक रखिये।
कन्या
आप अपने व्यवसायिक क्षेत्र में विशेष कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आपको विदेश में सेवा करने का मौका भी मिल सकता है।
तुला
कोई आप पर झूठा आरोप लगाने की फिराक में हैं, सावधान रहें। किसी सरकारी महिला अफसर कि कृपा से आप अपने व्यवसाय को बेहतर बनाने में कामयाब होंगे|
वृश्चिक
आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ और आमदनी नियमित होने की पूर्ण संभावना है।
धनु
नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपके लिए ढाल का काम करेगा।
मकर
आज आप में से कुछ के लिए दिन थोड़ा उठा - पटक से भरा रहेगा। कभी बिन मांगे मोती मिलेगा तो कभी होंठो से चाय फिसलती नजर आयेगी।
कुम्भ
नौकरी में भी हालात सामान्य रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। मनचाहा नतीजा मिलेगा। शत्रु प्रयास तो करेंगे, लेकिन वे आपका अहित नहीं कर पाएंगे।
मीन
जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कुछ चिंता हो सकती है।