प्रांन्तीय कार्य समिति की हुई बैठक
- 151045652 - DEEPAK KUMAR DUBEY
0
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांन्तीय कार्य समिति की बैठक सदर तहसील गोरखपुर में आयोजक मंडल लेखपाल संघ गोरखपुर की ओर से आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेशाध्यक्ष राममूरत यादव व महामंत्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव संग पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी सर्वेश यादव जौनपुर के जिलाध्यक्ष संजय कुमार व जिला उपाध्यक्ष इं विकास सिंह साथ समस्त पदाधिकारी, सोशल मीडिया मण्डल प्रभारी व जिला मीडिया प्रभारी भी जोशीले अंदाज में अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार आवाज बुलंद करते रहे। जिसमे रामबहाल सिंह मौर्य, बहालकवि सोशल मीडिया मण्डल प्रभारी वाराणसी भी मौजूद रहे|