हर्षोल्लास के साथ मनाया राष्टीय युवा दिवस
- 151039245 - GOPAL DAS LUSKARY
0
राजस्थान के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलीया कलाँ में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में स्थानीय विद्यालय राआउमावि पिपलियाकला मे करियर डे मनाया गया। प्रभारी ओम प्रकाश तंवर व्याख्याता एवं संस्था प्रधान सरस्वती के मार्गदर्शन मे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया| वाद विवाद, भाषण, पेंटिंग, मेहँदी, रंगोली प्रतियोगिता रखी गयी। लड़कियों ने बढ़ चढ़ कर इस मे हिसा लिया| वही इस उपलक्ष में टी बी के बारे में जानकारी दी गई और स्वान फ्लू के बचाव हेतु सभी बच्चों को काढ़ा पिलाया गया। जिसमे पत्रवाचन मे पावन माली ने प्रथम स्थान स्थान प्राप्त किया।