EPaper SignIn

पिकअप पलटने से हुई दर्दनाक मौत
  • 151018288 - LAKSHMAN KUMAR 0



मछलीशहर (जौनपुर) मछलीशहर सुजानगंज मार्ग पर मतरी बाजार निकट एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के बगल गड्ढे में जाकर पलट गई। जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति दबकर मौत हो गई। गुरुवार भोर में सुजानगंज की तरफ मछलीशहर से आ रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के बगल खाई में जाकर पलट गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने वाहन के नजदीक जाकर देखा तो उसके नीचे एक व्यक्ति दबा हुआ था। पुलिस ने किसी तरह उसके शव को निकाल कोतवाली भिजवाया। शव की पहचान अभी तक नही हो सकी है। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी विजय सिंह व कोतवाल अनिल कुमार सिंह जाँच पड़ताल कर रहे है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह बताया की जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया ये पशु तस्कर लग रहा है। मृत व्यक्ति की जेब मे किसी प्रकार की आईडी नही होने की बात बताई। उन्होंने बताया की पिकअप का नंबर ट्रेस किया गया है जो मड़ियाहूं का बता रहा है। इसके अलावा मौके पर एक अज्ञात मार्शल जीप मिलने की भी जानकारी दी। ब्युरो रिपोर्ट फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया

Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात