राजधानी में ठंडी होने लगी रात, पारा पहुंचा 16 डिग्री के करीब
- 151045426 - NEETU SINGH
0
रायपुर. हवा में नमी कम होने के असर से रात की ठंड फिर बढ़ने लगी है। राजधानी में गुरुवार और शुक्रवार की रात ठंड महसूस हुई और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से कुछ अधिक रिकार्ड किया गया। आउटर में यह एक डिग्री और कम रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी हवा के असर से अब ठंड बढ़ेगी। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में असर ज्यादा है और सीजन में पहली बार अंबिकापुर में रात का तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है।