मप्र में भाजपा का घोषणा पत्र: छात्राओं को स्कूटी, 17 लाख छोटे किसानों को फसल का बोनस देने का वादा
- 151045426 - NEETU SINGH
0
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली बार दो घोषणा पत्र जारी किए हैं। पहला ‘समृद्ध मध्यप्रदेश दृष्टि पत्र’ और दूसरा ‘नारी शक्ति संकल्प पत्र’ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इन्हें जारी करते हुए कहा कि हमारी सरकार हर साल 10 लाख रोजगार के अवसर देगी। वहीं, हम छोटे किसानों के खातों में भी उनकी खेती के रकबे के हिसाब से बोनस की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसका फायदा उन 17 लाख किसानों को मिलेगा, जिन्हें कृषि समृद्धि या भावांतर योजना का लाभ नहीं मिल पाता।
भाजपा ने इस घोषणा पत्र के लिए लोगों से सुझाव मांगे थे। पार्टी को 30 हजार से ज्यादा सुझाव मिले। इसमें से 700 सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल किया गया। राज्य में 28 नवंबर को मतदान है और 11 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे।