EPaper SignIn

उत्तराखण्ड के पौड़ी में उगेगी अब सरकारी भांग, भंगलू उगला तुमर पुंगड़ा मा, बांजा पड़ल तुमर पुंगड़ा!
  • 151006974 - LALTA PRAJAPATI 0



उत्तराखंड में भांग की खेती अब कामर्शियल तरीके से की जाएगी। इसका बाकायदा लाइसेंस दे दिया गया है। भांग के रेशों से बनने वाले धागे से कपड़े बनाए जाएंगे। भारतीय औद्योगिक भांग संघ (आईआईएचए) को उत्तराखंड में औद्योगिक भांग की फसल उगाने का लाइसेंस मिला है। देश में पहली बार यह लाइसेंस जारी हुआ है। आईआईएचए ने जारी एक वक्तव्य में बताया है कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य के पौड़ी जिले में परीक्षण के तौर पर औद्योगिक भांग की खेती के वास्ते लाइसेंस जारी किया है। देश में औद्योगिक भांग से बनने वाले धागे की बड़ी मांग है। इस धागे से तैयार होने वाला कपड़ा सबसे मजबूत और मानव जाति द्वारा पहचान किए जाने वाला सबसे पुराना कपड़ा है। औद्योगिक भांग से तैयार कपड़ा कीट-पतंगों से बचाव करता है, इसमें पराबैंगनी किरणें भी निकलती है जिससे अन्य चीजों के साथ ही जानमाल की भी रक्षा होती है। आईआईएचए के अध्यक्ष रोहित शर्मा के मुताबिक औद्योगिक भांग की खेती के लिए लाइसेंस देकर इसको वैध स्वरूप दिया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने इस नवोदित भांग उद्योग को आगे बढऩे के लिए सहारा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके साथ ही इस परंपरागत पौधे को आखिरकार उसका वाजिब स्थान मिलने जा रहा है और यह सकारात्मक चर्चा के साथ आगे आ रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा परीक्षण के तौर पर शुरू की गई इस पायलट परियोजना से स्थानीय समुदाय को फायदा होगा। आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और भांग की खेती में निवेश भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा गया है कि भांग की खेती में बंजर भूमि का इस्तेमाल किया जाएगा जो कि एक शुष्क खेती है और इसमें बहुत कम रखरखाव और संसाधनों की आवश्यकता पड़ती है।

Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात